उत्तराखंड: सीएम ने बागेश्वर के लिए खोला सौगातों का पिटारा, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को बागेश्वर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले में एक अरब 58 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 44 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने 132/33 केवी विद्युत उपसंस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कुमाऊं मंडल का पहला बड़ा उपसंस्थान है। उन्होंने कहा कि इसके बनने से क्षेत्र की जनता को बिजली की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की इस आधुनिक उपसंस्थान को देहरादून से भी संचालित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत और परिवन मंत्री यश्पाल आर्या ने बिलौना में रोडवेज बस अड्डे का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही दिल्ली के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 अरब 26 करोड़ 41 लाख से ज्यादा की लागत वाली 26 योजनाएं और कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए 31 करोड़ 64 लाख 98 हजार की लागत वाली उर्जा विभाग, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा और नगर विकास की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की विकास नीति के चलते राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं की एक सीमा है, ऐस में स्वरोजगार की ओर जाना होगा, तभी सभी का भला हो पाएगा। उन्होंने लोगों से क्लस्टर खेती पर ध्यान देने के साथ मार्केट वैल्यू वाले सेव, आडू और कीवी फलों के उत्पादन की अपील की।

योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से पहले बीजेपी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह समेत विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत और परिवहन मंत्री यशपाल आर्या का जोरदार स्वागत किया।

(बागेश्वर से हिमांशु गढ़िया की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.