उत्तराखंड: कांग्रेस पार्षद का अपहरण, 20 लाख रुपये की मांगी फिरौती, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के रुद्रपुर में कांग्रेस पार्षद अमित मिश्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया है। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है।

रुद्रपुर के वार्ड 21 के पार्षद अमित मिश्रा अपने घर से दुकान का किराया वसूलने के लिए निकले थे। देर रात तक वो घर नहीं लौटे। कांग्रेस पार्षद की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का देर शाम को फोन आया और उसने मोबाइल स्विच ऑफ होने की बात कही। इसके बाद न तो बेटा घर आया न ही उसका फोन मिला। उन्होंने बताया कि देर रात उन्हें फोन आया। फोन पर कहा गया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

पार्षद की मां ने पुलिस को बताया कि जब दोबारा उन्होंने उस नंबर पर फोन मिलाया तो बात नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को ढूंढा जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि पार्षद की मां की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है और पार्षद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पार्षद को ढूंढ लिया जाएगा और अपहरणकर्ता सलाखों के पीछे होंगे।

कांग्रेस पार्षद अमित मिश्रा की अपहरण की खबर के बाद पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.