उत्तराखंडः विभन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया CM आवास कूच, कई बड़े नेता हुए शामिल

अपने विभन्न मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने भाजपा सरकार खिलाफ हल्ला बोला।

इस प्रदर्शन में पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत और लक्ष्मी अग्रवाल प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।  

महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान बदहाली और कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले के खिलाफ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर बैठ गए। वहीं इस दौरान प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले देवेंद्र यादव, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया था।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। परेशान जनता को इस ज़न विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है।

अब राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विरोध रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए कही।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.