उत्तराखंड: राहुल गांधी के जन्मदिन पर अल्मोड़ा कांग्रेस की नेक पहल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन पर अल्मोड़ा कांग्रेस ने नेक काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल, मास्क, बिस्कट और दूसरी जरूरी चीजें बांटी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले पार्टी ऑफिस में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पितंबर पांडे ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश हमेशा याद रखेगा। हमें अपने जवानों पर गर्व है। इसके बाद पितंबर पांडे की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल, मास्क और दूसरी चीजें बांटी।

50 की उम्र में राहुल गांधी के सामने क्या चुनौती?

आपको बता दें कि अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में 19 जून 1970 को हुआ था। राहुल गांधी ने जिंदगी के 50वें साल का सफर उस वक्त तय किया है जब उनकी पार्टी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। कांग्रेस पार्टी सभी सूबों में कमजोर हो रही है। मौजूदा वक्त में कांग्रेस के सिर्फ 52 सांसद हैं। राहुल गांधी के सामने भी अपनी छवि को बदलने की चुनौती है।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.