उत्तराखंड में कोरोना के 207 नए केस आए सामने, 4 मरीजों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7800 हुई

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंत बढ़ा दी है। राज्य में लगातार तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 207 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 101 मामले हरिद्वार से हैं। इसके अलावा नैनीताल से 47, देहरादून से 38, पौड़ी गढ़वाल से 6, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी से 5-5, चंपावत से 2, रुद्रप्रयाग, टिहरी ऊधमसिंह नगर से 1-1 मामसे सामने आए हैं।

वहीं, चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। राहत की खबर ये है कि 101 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संंख्या बढ़कर 7800 हो गई है। इनमें 4538 लोग इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 3134 मामले सक्रिय हैं। राज्य में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 90 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 38 मरीज प्रदेश से बाहर जा चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.