उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर बाद राज्य में 31 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की से सोमवार रात 9 बजे जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 31 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,411 हो गई है। अब तक 714 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक राज्य में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
31 नए मरीज जो सामने आए हैं, उनमें देहरादून से 5, हरिद्वार से 1 और टिहरी गढ़वाल से 25 मामले सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि राज्य में जितने संक्रमित मिले हैं, उनमें आधे से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जो मामले सामने आ रहे हैं वो ज्यादातर प्रवासियों से जुड़े हैं। मतलब ये कि नए मामले उन्हीं लोगों से संबंधित हैं जो दूसरे राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे हैं। उत्तराखंड में अभी शुरू कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। सरकार और स्वस्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पा लिया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.