कोरोना: उत्तराखंड में रविवार को क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद? सिर्फ दो मिनट में जानिए

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए बाजारों को खोलने और बंद करने को लेकर कुछ गाइडलाइंस हैं। ऐसे में आप जान लीजिए कि कहां कौन से बाजार कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे।

कोरोना महामारी के चलते रविवार को बेकरी और होम डिलीवरी सेवा भी संचालित होंगी। विक्रम, ऑटो, सिटीबसें भी चलेंगी। लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकते हैं। निर्माण कार्य और औद्योगिक इकाइयों भी संचालित होंगी। देहरादून में दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाकी सभी चीजें खुली रहेंगी। पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेंगी।

डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र के बाजार, सहसपुर और सेलाकुई के बाजार अब बुधवार को बंद रहेंगे। पहले डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार थी, जबकि सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र के बाजारों की साप्ताहिक बंदी शनिवार रखी गई थी।

रविवार को देहरादून नगर निगम क्षेत्र, छावनी परिषद गढ़ी कैंट, क्लेमेंटटाउन और त्यूनी क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे। ऋषिकेश नगर निगम में साप्ताहिक बंदी गुरुवार, मसूरी नगर पालिका और चकराता क्षेत्र के बाजार बुधवार को बंद रहेंगे। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से रविवार को वार्डों को सैनिटाइज करने का आदेश है। गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्य में रविवार को दुकानों को छोड़कर बाकी सभी चीजें खुलेंगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.