देहरादून: कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर बहुत अच्छी खबर है!

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार में पिछले कुछ दिनों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 267 नए केस सामने आए हैं।

इसके साथ ही अब कुल संक्रमितों की संख्या 91811 पहुंच गई है। इसमें से 84705 मरीज इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 4376 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 11788 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए।

देहरादून जिले में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि नैनीताल में 54, हरिद्वार में 22, उत्तरकाशी में 18, पौड़ी में 13, ऊधमसिंह नगर में 11, टिहरी में 11, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में से एम्स ऋषिकेश में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक, दून मेडिकल कॉलेज में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1527 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर एक और राहत की खबर ये है कि संक्रमितों की तुलना में रिकवरी दर बढ़ी है और कोरोना मरीजों की मृत्यु दर में कमी आई है। बीते सात दिनों में प्रदेश में 93 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। इसमें 2326 संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 3307 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, 46 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.