उत्तराखंड में कोरोना के 230 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 9632 हुई

उत्तराखंड कोरोना कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं।

आज यानी रविवार को प्रदेश में कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9,632 हो गई है। इनमें 3,334 केस सक्रिय हैं। वहीं, 6,134 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक प्रदेश में कुल 125 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को जो कोरोना के मामले सामने आए हैं। उनमें सबसे ज्यादा 127 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, चमोली में 1, देहरादून में 23, नैनीताल में 16, पौड़ी में 3, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 19 और उत्तरकाशी में कोरोना के 4 मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड में कोरोना प्रभावित जिलों में देहरादून पहले नंबर पर है। राजधानी में कोरोना के 1,997 केस हैं। इनमें 350 मामले सक्रिय हैं और 1,552 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना से दून में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। हरिद्वार कोरोना के 1,984 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है और ऊधमसिंह नगर 1,704 मामलों के साथ कोरोना प्रभावित जिलो में तीसरे नंबर पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.