पिछले करीब ढाई महीने से कोरोना वॉरियर्स अपनी ड्यूटी पर डटे हैं ताकि आप सुरक्षित रहें। लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक शख्स है जो कोरोना वॉरियर्स का पिछले एक हफ्ते से ध्यान रख रहा है।
खोलटा मोहल्ले में रहने वाले दीपक शाह 22 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से ही उनके इलाके में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को जलपान करा रहे हैं। साइबर कैफे और कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले दीपक के परिवार में उनकी मां, बहन और पत्नी हैं। ये सभी लोग सुबह साढ़े पांच बजे उठ कर मालरोड में डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के लिये जलपान तैयार करते हैं।
कोरोना महामारी के बीच दीपक और उनका परिवार जो काम कर रहा है उसकी तारीफ पूरे इलाके में हो रही है। दूसरों को भी दीपक और उनके परिवार से सीख लेने की जरूरत है। हमें कोरोना वॉरियर्स का ख्याल रखना है। वो हमारे और आपके लिए ही अपनी जान को जोखिम में डाल कर दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। ताकि आप सुरक्षित रहें।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.