देहरादून: गैरसैंण में बजट पेश को लेकर मचा घमासान, सीएम ने मांगा जनता से सुझाव, विपक्ष ने सरकार से पूछा ये सवाल

विधानसभा का बजट सत्र इस बार देहरादून की जगह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पेश किया जाएगा।

सीएम ने इस बजट को लेकर प्रदेश की जनता से सुझाव मांगा है। सीएम ने कहा कि 20 जनवरी तक ‘आपका बजट आपके सुझाव’ के तहत आप अपने सुझाव दे सकते हैं। जनता के अहम सुझावों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट http://budget-uk-gov-in/feedback  और मोबाइल एप Uttarakhand Budget पर अपना सुझाव दे सकता है।

सीएम ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी खूबसूरत और आकर्षक हो, इसी नजरिये से उसे विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदराज के लोग देहरादून में कम ही आ पाते हैं। गैरसैंण में उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिल जाता है। इससे जमीनी सच्चाई भी सामने आती है। सीएम ने कहा कि सत्र के दौरान सरकार प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार करेगी।

वहीं विपक्ष ने गैरसैंण से बजट पेश करने को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से बजट सत्र से पहले श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। साथ ही इन 4 सालों के भीतर भाजपा सरकार ने गैरसैंण के लिए क्या-क्या किया है, उसकी जानकारी देने को कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.