उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल का सबसे बड़ा ऐलान, दिल्ली की तर्ज पर देवभूमि में ये योजना लाने की तैयारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जोर-शोर से जुटी हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

पार्टी पहले ही सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। अब पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम के ऑडियो संदेश जारी किया है। सोमवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में एक मिनट के इस इस ऑडियो संदेश को जारी किया गया। जिसमें उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर देवभूमि को भी विकसित करने की बात कही है।

ऑडियो क्लिप में अरविंद केजरीवाल लोगों से कुशलक्षेम पूछकर बात शुरू करते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि देवभूमि के लोगों को भी मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा मिलनी चाहिये, जिसके लागू करने के लिए उनकी पार्टी प्रतिबद्ध है। संदेश में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में भी हालात बेहद खराब थे। कांग्रेस और बीजेपी ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया था, इसीलिए लोगों ने अपनी खुद की पार्टी यानी आम आदमी पार्टी बना ली।

केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त दी जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कें बन सकती हैं। देवभूमि में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। ऑडियो संदेश में उन्होंने दिल्ली सरकार के कोरोना से निपटने की तारीफ की। वहीं ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुंच रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.