उत्तराखंड: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, पकड़ी गई 13 लड़कियां

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने अनैतिक देह व्यापार की जानकारी मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम के साथ पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करने के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को ह्यूमन राइट काउंसिल (एनजीओ) के पदाधिकारियों से जानकारी मिली कि पटेलनगर के स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने छापेमारी के लिए टीम को सूचना दी और मौके पर निरीक्षण के लिए साथ गईं। बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा और पीसफुल स्पा सेंटरों में मसाज देने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था। इसका खुलासा महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आई टीम ने सोमवार को किया।

इन स्पा सेंटरों में से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है, जो भिन्न-भिन्न शहरों से हैं, जिनमें 2 लड़कियों के नाबालिग होने का अंदेशा है। हिरासत में ली गईं लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि वे कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुईं 13 लड़कियों में से 1 नेपाल से, 1 सिक्किम से, 1 सिलीगुड़ी, 2 टिहरी से, 1 अल्मोड़ा से, 1 हरिद्वार व 1 देहरादून से है। इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र नहीं पाया गया है। एक स्पा सेंटर में अनैतिक वस्तुएं भी पाई गई हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल लड़कियां पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटरों में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद समान भी जब्त किया है। इनमें से 2 स्पा सेंटरों का मालिक एक ही है और वह बाहर का निवासी है। पुलिस उसे तलाश रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में महिला आयोग की टीम द्वारा प्रत्येक जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया था व राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी को रोकने व तस्कर हुईं महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार बंद करवाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.