फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व में सैलानियों की जान उस समय आफत में आ गई, जब हाथी ने सैलनियों की जीप के पीछे भागना शुरू कर दिया।
दरअसल सैलानी जंगल सफारी के लिए टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी जीप के पीछे हाथी भागने लगा। ड्राइवर की सजगता की वजह से सैलानियों की जान बच गई। पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को चीला रेंज में दिल्ली से आए सैलानी जंगल सफारी के लिए निकले थे। दोपहर बाद सैलानी जंगल से वास जा रहे थे। इसी दौरान टस्कर हाथी बीच में आ गया और सैलानियों की जीप के पीछे भागने लगा।
बताया जा रहा है कि हाथी जीप के पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ा। ऐसे में सैलानियों की जान आफत में आ गई। हालांकि, कुछ दूर जीप के पीछे दौड़ने के बाद हाथी रुक गया। उधर, हाथी को आता देख सैलानी चिल्लाने लगे। हालांकि ड्राइवर की सूज-बूझ के चलते किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सफारी से लौटे सैलानियों ने रेंजर अनिल पैन्यूली को घटना की सूचना दी। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि जंगल सफारी के समय एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। सैलानी जंगल सफारी पर सावधानी से जाएं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.