उत्तराखंड: पूरी हुई हरदा की मुराद! हरक सिंह रावत को कांग्रेस में मिलेगी एंट्री?

उत्तराखंड कैबिनेट और बीजेपी से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत ने मंगलवार को कहा वह पूर्व सीएम हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकते हैं।

बीजेपी से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साफ कर दिया था कि उनको पहले अपनी गलती स्वीकार करनी होगी। तो ही वह उनका स्वागत करेंगे। दरअसल साल 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के 9 विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान ही पार्टी से विद्रोह कर मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार गिराने की कोशिश की थी और ये सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। हरीश रावत अब हरक सिंह से इसी गलती को स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं।

इसके बाद अब मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने की, हरीश रावत की माफी वाली शर्त पर हरक सिंह रावत ने कहा, मेरी आज सुबह बातचीत हुई है, वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा। वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं। कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है। 2016 में परिस्थितियां अलग थीं।

इस बीच हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं को पहले आपसी सहमति बनाने के लिए कहा है। ऐसे में अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का नेतृत्व कर रहे हरीश रावत पर छोड़ दिया है।

इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीधे तौर पर कांग्रेस हाईकमान को कह दिया था कि हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल कराना कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने जैसा होगा। रावत ने सोमवार को अपनी बात दोहराते कहा था कि अगर वह (हरक सिंह) कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अपनी गलती स्वीकार करेंगे, तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत को रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें बीजेपी ने भी 6 साल के लिए उनकी पार्टी से प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी। अब हरक सिंह रावत जल्दी वापस कांग्रेस पार्टी में लौटने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो दिन से हरक सिंह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

हरक सिंह रावत ने सोमवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि अब वह कांग्रेस के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने मन बना लिया है कि अब राज्य में कांग्रेस की सरकार लानी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.