उत्तराखंड के इसी कुंड में द्रोपदी ने बुझाई थी प्यास, अब इस कुंड की हालत ‘नर्क’ से भी बदतर है!

उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित भीमगोडा कुंड, वो कुडं जहां द्रोपदी ने अपनी प्यास बुझाई थी। पांडवों के साथ स्वर्गारोहण पर जाते समय द्रोपदी को इसी जगह पर प्यास लगी थी।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी जगह पर पहुंचने के बाद द्रोपदी को इतनी भीषण प्यास लगी कि वो सहन नहीं कर पाई। कहा जाता है कि परेशान द्रोपदी को देखकर भीम ने अपना पैर धरती पर मारा था। भीम के पैर के प्रहार से यहां पर गंगा नदी का प्रवाह ऊपर आया और जलस्रोत फूट पड़ा। द्रोपदी के साथ पांडवों ने इसी कुंड में अपनी प्यास बुझाई और फिर स्वर्गारोहण के लिए चल पड़े।

हजारों साल पुराने इस भीमगोडा कुंड का खास धार्मिक महत्व है। दुनिया भर के श्रृद्धालुओं में ये कुंड भीमगोडा कुंड मंदिर के नाम से मशहूर है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस कुंड में स्नान करते हैं, वो इस लोक में सुख भोगकर मृत्यु के बाद स्वर्ग को प्राप्त करते हैं।

देश और दुनिया भर के श्रद्धालु यहां अपनी प्यास बुझाने के साथ स्नान और पूजा-अर्चना करने के लिए आया करते थे। लेकिन अब इस कुंड की हालत बेहद खस्ता है। यहां कुंड में प्यास बुझाना या नहाना तो दूर, अब लोग इसके करीब जाना भी पसंद नहीं करते। कुंड से बदबू आती है। कुडं में कूड़ा पड़ा हुआ है। ऐसे में अब इस कुंड ने बदबूदार गटर का रूप ले लिया है। यही वजह है कि श्रृद्धालुओं ने अब यहां आना बंद कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमागोडा कुंड का सालों पहले महत्व ज्यादा था। लोग कहते हैं इसी रास्ते से होकर श्रद्धालु बदरीनाथ जाया करते थे, लेकिन हाईवे बनने के बाद इस रास्ते का प्रयोग श्रद्धालुओं ने बंद कर दिया।  

भीमागोडा कुंड की हालत को देखते हुए ये जरूरत है कि स्थानीय लोग इसके खिलाफ आवाज उठाएं। साथ ही प्रशासन को जल्द से जल्द जागने की जरूरत है ताकि हजारों साल पुराने हिंदू धर्म के इस धरोहर को बचाया जा सके।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.