HaridwarNewsउत्तराखंड

हरिद्वार: डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है

हरिद्वार के शिवलिक नगर में डबल मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्त में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। बता दें कि डीजीएम के पद से रिटायर अधिकारी और पत्नी की बदमाशों ने लूट के इराद से हत्या कर दी थी।

कैसे पुलिस के चंगुल में फंसा आरोपी?
पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर केस में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताल में आरोपी विपिन ने अपने एक साथी सत्येंद्र के साथ मिलकर मर्डर की बात कबूली। विपिन ने बताया कि सत्येंद्र फिलहाल सलेमपुर में रहा है। वो अक्सर सुबह रेगुलेटर पुल के पास आता है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह रेगुलेटर पुल के पास आरोपी सत्येंद्र की तलाश की।

इस दौरान पुलिस को रेगुलेटर पुल की तरफ से एक बाइक तेजी से आती दिखाई दी। पीछा करने पर आरोपी ने बाइक भगाई, लेकिन रेगुलेटर पुल के पास खेत में जाकर फंस गई। आरोपी बाइक को छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने आरोपी पर फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *