उत्तराखंड: हरिद्वार महाकुंभ पर मंडराया कोरोना का साया, आयोजित होगा या नहीं? इस पर CM त्रिवेंद्र का बड़ा बयान

चारधाम और कांवड़ यात्रा के बाद अब हरिद्वार महाकुंभ के आयोजन पर कोरोना का साया मंडराने लगा है।

अगर कोरोना का प्रकोप इसी तरह रहा तो हरिद्वार माकुंभ को आयोजित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। हरिद्वार महाकुंभ आयोजित किया जाएगा या फिर इसे रोक दिया जाएगा। फिलहाल इस पर फैसला लिया जाना बाकी है। इस सबंध में राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान आया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ चर्चा के बाद महाकुंभ आयोजित करने पर फैसला लिया जाएगा। ये निकाय अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। फरवरी, 2021 तक कोरोना का प्रकोप कैसा रहेगा इसे भी ध्यान में रखा जाएगा।”

इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जून में संकेत दिए थे कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कुंभ का आयोजन प्रतीकात्मक रूप से होगा। उन्होंने कहा था कि मेले का आयोजन सीमित ढंग से होगा।

11 मार्च, 2021 को पहला शाही स्नान होना है। खबरों के मुताबिक, फरवरी, 2021 में कोरोना महामारी और कुंभ के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में सरकार परिस्थितियों की समीक्षा करेगी। कहा ये भी जा रहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो सभी 13 अखाड़ों के 3-3 प्रतिनिधि संत ही प्रतीकात्मक रूप से गंगा स्नान करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.