धर्मनगरी हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुए संत, साथ लेकर गए चारों धामों की मिट्टी और गंगाजल

भगवान राम का ‘वनवास’ खत्म हो गया है। राम की नगरी अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 5 अगस्त को पीएम मोदी भी यहां पूजा में शामिल होंगे।

इसके बाद राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। कोरोना की वजह से बहुत कम लोगों को ही इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया गया है। जिसमें ज्यादातर साधु-संत हैं। श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से संतों का अयोध्या कूच शुरू हो गया है। सोमवार को राम मंदिर न्यास के सदस्य परमानंद महाराज के बाद निरंजनी अखाड़े के सचिव और मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज मंदिर की मिट्टी और गंगाजल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने रसे पहले महंत रवींद्र पुरी ने मंदिर के लिए हुए आंदलोनों का सबसे ज्यादा श्रेय अशोक सिंघल को देते हुए कहा कि इस कदम से आज उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

जो संत भूमिपूजन में शामिल होने के लिए अयोध्या गए हैं वो अपने साथ हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी की मिट्टी भी ले गए हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि ने अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि और दूसरे संतों के साथ माया देवी मंदिर की मिट्टी इकट्ठा की। इसके साथ ही वो अपे साथ गंगाजल भी लेकर गए हैं। इससे पहले श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य और अखंड परम धाम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद महाराज सरस्वती प्रदेश के चारों धामों की मिट्टी, गंगाजल और कैलाश पर्वत से लाए गए कंक्कड़ को लेकर रविवार को हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.