फोटो: सोशल मीडिया
रुड़की में एक महिला को स्कूटी बेचने के 7 साल बाद चालान मिलने का केस सामने आया है।
हरिद्वार में चालाना का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रुड़की की सिविल लाइन के अशोक नगर में एक महिला को सात साल पहले बेची गई स्कूटी का नो हेलमेट का चालान मिला है। चालाना मिलने के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उसने सात साल पहले स्कूटी अपने किसी जानने वाले को बेची थी। कुछ वक्त के बाद परिचित ने कबाड़ी को स्कूटी बेच दी थी। महिला ने गलत तरीके से स्कूटी के नंबर का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि उसकी स्कूटी के नम्बर प्लेट का गलत इस्तेमाल किया गया है। जिसके चलते उन्हें ये चालान मिला है। महिला की शिकायत पुलिस ने कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। महिला के परिचित से पूछताछ की गई है। दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.