उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आने वाले आगले दो दिनों में प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 19 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत 7 जिलों में लगातार दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
राज्य में लगातार आगले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों में भूस्खलन और बरसाती नालों के उफान से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को दोचार होना पड़ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 18 से 21 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है।
18 और 19 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
19 अगस्त को टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.