जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड में उत्तराखंड के जवान राम सिंह भंडारी शहीद, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर के राजोरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।

सुरक्षाबलों को एक दहशतगर्द को मार गिराने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ का संयुक्त दल आतंकवादियों की तलाश करते एक तंग रास्ते से गुजर रहा था, उसी समय ऊंचाई पर घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के सूबेदार राम सिंह (46 साल) और एक अन्य जवान घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल सेना के हेल्थ सब सेंटर पहुंचाया गया, जहां सूबेदार ने दम तोड़ दिया। जबकि सेना के घायल जवान को उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेना व पुलिस के और जवानों को मौके पर भेजा गया। शहीद सूबेदार राम सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सालाना (बाजवार) गांव के रहने वाले थे। सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि घायल होने के बाद भी सूबेदार राम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकी मारा गया। 

पौड़ी में एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार राम सिंह भंडारी फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। शहीद का परिवार मेरठ में रहता है। उन्होंने बताया कि शहीद  की अंत्येष्टि कहां होगी इसको लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पूर्व प्रधान गंगा सिंह बिष्ट ने बताया शहीद भंडारी के पिता दीवान सिंह बिष्ट हैं। माता सुलोचना देवी का तीन साल पहले निधन हो गया था। पत्नी का नाम अनीता भंडारी, चार बेटियां व एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी हैं। पिता आठ दिन पहले ही गांव आए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में ग्राम सलाना, जिला पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से शहीद सूबेदार राम सिंह के परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और राज्य सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.