उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची के शव के टुकड़े मिले, रेप के बाद हत्या की आशंका

उत्तराखंड के कोटद्वार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे लाइन के पास 10 साल की बच्ची के शव के टुकड़े मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि पॉलीथिन में बच्ची के शव के टुकड़े मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, ये बच्ची दो दिन एक दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी से गायब थी। पुलिस ने बच्ची के साथ रेप और हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था, तभी से बच्ची की तलाश की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची 5वीं क्लास में पढ़ती थी। दो दिन पहले शाम को घर से वो सामाने लेने के निकली थी, तभी से गायब थी। वहीं पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में 10 दिन का और वक्त लगेगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ऐसे में जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। वहीं बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.