उत्तराखंड: देहरादून में दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में घुसे बदमाश, फायरिंग कर लूटे लाखों रुपये के गहने

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। प्रेमनगर में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की और 3 लाख रुपये की नगदी के साथ लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए है।

देहरादून के प्रेमनगर में टी स्टेट रोड पर देवेंद्र कुमार की देवी ज्वेलरी नाम से एक दुकान है। बताया जा रहा है कि सोमवार को करीब साढ़े 3 बजे दो युवक दुकान में घुसे और गहने दिखाने के लिए कहने लगे। जैसे ही उन्हें गहने दिखाने शुरू किए। एक युवक ने उनके ऊपर पिस्तौल तान दी और लॉकर की चाबी मांगने लगा। चाबी नहीं देने पर उसने फायरिंग कर दी। इतने में देवेंद्र कुमार घबरा गए और उन्होंने युवक को चाबी दे दी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने दुकान में जमकर लूट की। लॉकर से करीब तीन लाख रुपये निकाले और दुकान में रखे हुए सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े इस लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को लूट की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ज्वैलर्स की दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। लूट के बाद पुलिस शहर में नाकेबंदी करा दी। बाइक सवारों पर नजर रखी जा रही है।

ज्वेलर देवेंद्र कुमार मूल रूप बिहार के मुजफ्फरपुर के वेलसन थाना इलाके के रहने वाले हैं। वो परिवार के साथ मिट्टीबेड़ी में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस इलाके में कई लोगों को निवाला बना चुका ‘आदमखोर’ मारा गया, लोगों ने ली राहत की सांस

इसे भी पढ़ें: भिखारिन के अकाउंट में थे इतने रुपये कि पैसे निकालते ही बैंक की पूरी नकदी ही खत्म हो गई

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.