उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर योजनाओं को लगा रहे पलीता! एक्सपायर होती दवाएं, भटकते मरीज

उत्तराखंड में सरकार द्वारा मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए हर अस्पतालों में जन औषधि केंद्र तो बनाए गए, लेकिन मरीजों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से औषधि केंद्रों में रखी दवाइयां खराब हो रही हैं और मरीज भटकने को मजबूर हैं। अल्मोड़ा जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में रखीं बड़ी मात्रा में दवाइयां एक्सपायर हो चुकी हैं और मरीज बाहर से महंगे दामो में दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं।

जन औषधि केंद्र में बाजार की अपेक्षा सस्ती दवाएं मिलती हैं। मरीजों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद अस्पताल के कई डॉक्टर जन औषधि केंद्र में उप्लब्ध दवाएं मरीजों को नहीं लिखते। ऐसे में जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाएं एक्सपायर हो जाती हैं। जन औषधि केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में रखी गईं भारी मात्रा में दवाएं एक्सपायर हो रही हैं।

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.आरसी पंत का कहना है कि सभी डॉक्टरों को अस्पताल की दवाइयां लिखने के निर्देश गए हैं, जरूरत पड़ने पर जेनरिक दवाइयां ही लिखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वो एक बार फिर से सभी डॉक्टरों को अस्पताल की दवाइयां ही लिखने के लिए निर्देश देंगे। उनका कहना है कि जन औषधि केंद्रों में भी मानकों के अनुरूप दवाइयां नही रखी गई हैं, कई बार वही दवाइयां होती हैं जो अस्पताल में फ्री में उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में वो दवाइयां एक्सपायर हो सकती हैं।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.