उत्तराखंड के चंपावत के नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं। तहबाजारी शुल्क को 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है।
बैठक में पालिका के नियमित कर्मचारियों का न्यू पेंशन योजना के तहत अंशदान काटे जाने का प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका की इस अहम बैठक में रोड निर्माण, पेयजल समस्या, पथ प्रकाश समेत कई समस्यायों को उठाया गया। सभासदों ने अलग-अलग वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। इनका आरोप था कि सफाई कर्मचारियों और कूड़ा वाहन चालक मनमानी करते हैं। ऐसे में इनके ऊपर अंकुश लगाने की मांग की गई।
सभासदों ने कहा कि नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सभासदों की शिकायतों के निपटारा करने के लिए कहा। बोर्ड की बैठक में ईओ अभिनव कुमार सभासद नंदन तड़ागी, रेखा तिवारी, बबीता भट्ट, रोहित बिष्ट, लक्ष्मीदेवी और मोहन भट्ट, जगदीश साह, पुष्पा धानिक, सिटी मैनेजर महेश चौहान, मनमोहन सिंह रौतेला समेत कई सभासद मौजूद थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.