नैनीताल जिले में रह रहे पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जीवित प्रमाण पत्र के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
किसी भी विभाग से रिटायर पेंशनधारक पोस्ट ऑफिस के जरिए बायोमेट्रिक डिजिटल सेवा के जरिये जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करा सकता है। पेंशन धारक अपने नजदीकी डाक घर पर जाकर इस सुविधा का फायदा ले सकता है। आपको बता दें कि पेंशनरों को हर साल नवंबर-दिसंबर में अपना जीवित प्रमाण पत्र उस विभाग में जमा करना होता है। जहां से वह रिटायर हुआ है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें पटवारी से लेकर तहसीलदार तक के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसे लेकर वह परेशान रहते हैं।
पेंशनर्स को आधार नंबर, पेंशन लेने वाले बैंक का नाम, खाता संख्या, मोबाइल नंबर वगैरह रजिस्टर कराना होगा। इसे रजिस्टर करने के बाद डाक विभाग संबंधित विभाग को जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन भेज देगा। इसके लिए पेंशनर को सिर्फ 70 रुपये देना होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से ग्रामीण समेत सभी डाक घरों में इसके लिए अलग से डिवाइस दी गई है। इस डिवाइस के जरिये डाक कर्मी पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर सकेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.