नैनीताल: सोशल मीडिया यूजर्स हो जाएं सावधान!, फेसबुक पर फर्जी ID से हुआ बड़ा अपराध
जितनी तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स की तादाद बढ़ रही है। उसी तादाद में सोशल मीडिया पर क्राइम भी बढ़ रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर क्राइम रिपोर्ट हो रहे हैं।
नैनीताल में पुलिस ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर एक लड़की को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये केस आईटी एक्ट और छेड़खानी के आरोप में दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सावित्री नगर कॉलोनी में रहने वाली छात्रा ने शिकायत की कि किसी ने फर्जी आईडी से उसे फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं। कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 66डी आईटी एक्ट और धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में एसओजी की मदद से जांच कर रही है।