फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के रामनगर में बाघ के ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ गई हैं।
सोमवार को भी गोजानी गांव में बाघ ने जंगल में एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कमलेश देवी और दूसरी महिला सुबह करीब 9 बजे घर के पास के खेतों के पास जंगल में घास काटने गई थीं। अचानक पहले से ही घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला तो वहां से भागने में कामयाब हो गई, जबकि दूसरी महिला बाघ के पंजे में फंस गई।
जिसके बाद कमलेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने हल्ला किया तो बाघ वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को रामनगर के हॉस्पिटल ले गए। इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेंज अधिकारी राजकुमार ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी लाउडस्पीकर और पोस्टर लगाकर लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि ग्रामीण जंगल में ना जाएं, क्योंकि बाघ पहले भी छह लोगों पर हमला कर चुका है। फिलहाल वन रेंजर्स ने गश्त बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.