कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड को बड़ी राहत देने वाली खबर

दुनिया की लिए महामारी बन चुके कोरोना का कहर भारत में भी जारी है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा करीब पौने तीन सौ पहुंच गया है। जबकि पॉजिटिव केस साढ़े आठ हजार के करीब है। ज्यादातर प्रदेश की सरकारें इस वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में पिछले तीन दिन से कोरोना संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। रविवार को भी कोई भी नया केस सामने नहीं आया है।

एक और अच्छी बात ये कि इस 72 घंटे के दौरान कोरोना के दो मरीज भी ठीक हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के सात मरीजल ठीक हो चुके हैं। हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश की लैब से कोरोना के कुल 93 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आपको बताते हैं कि कोरोना के हर जिले में कितने केस हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून में हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव केस 18 हैं। वहीं अल्मोड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव केस, हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या तीन है। नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस आठ हैं। जबकि पौड़ी में भी अल्मोड़ा की तरह एक कोरोना पॉजिटिव केस है। उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या चार है। बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में कोरोना के एक भी केस नहीं हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.