उत्तराखंड में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर! अब नहीं जाना पड़ेगा ऑफिस

उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब पासपोर्ट कार्यालय से मिलने वाले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट यानी पीसीसी को अब सीधे आवेदक के पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा।

कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड में जिन लोगों के पासपोर्ट से जुड़े कई कार्य रुके हैं, उनके लिए बेहद ही अच्छी खबर है। अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि घर बैठे बैठे आपके पासपोर्ट से जुड़े कई कार्य हो जाएंगे। पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए सरकार की ओर से खास सुविधा दी गई है। दरअसल, उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत अब पासपोर्ट कार्यालय से मिलने वाले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट यानी पीसीसी को अब सीधे आवेदक के पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजा जाएगा। दरअसल, विदेश मंत्रालय द्वारा ये कदम कोरोना संक्रमण के चलते उठाया गया है।

आपको बता दें, अभी तक पासपोर्ट सेवा केंद्र में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद आवेदक का पुलिस सत्यापन होता था। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट स्वीकृत होने पर आवेदक को पासपोर्ट सेवा केंद्र आकर औपचारिकताएं पूरी करनी होती थी। इसके बाद ही सर्टिफिकेट जारी किया जाता था। दरअसल, कई देशों में वर्क वीजा के लिए पीसीसी की जरूरत पड़ती है। उत्तराखंड में सिर्फ रजधानी देहरादून के हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही पीसीसी बनाने की सुविधा है। जानकारी के मुताबिक 15 ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट पीसीसी के लिए खोले गए हैं। गौरतलब है कि पहले 30 अप्वाइंटमेंट खोले जाते थे। उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पीसीसी के लिए पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए आपको 500 रुपये का भुगतान भी करना होगा। उसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए निश्चित तिथि और समय पर अप्वाइंटमेंट मिलता है।

यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद पासपोर्ट कार्यालय पुलिस सत्यापन के लिए जिला पुलिस को आवेदक के दस्तावेज भेजता है। पुलिस कार्यालय से समुचित जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। ऋषि अंगरा ने आगे बताया कि पुलिस सत्यापन के बाद पीसीसी सीधे आवेदक के रजिस्टर्ड पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जाएगा। इससे पहले बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर आवेदक को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में आना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.