पौड़ी गढ़वाल: कोरोना की वजह से फीकी रही मनसार मेले की रौनक, कुछ इस तरह हुआ आयोजन

कोरोना महामारी का असर हर आयोजनों पर पड़ा रहा है। खासकर उन प्रोग्राम पर जिसमें बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा होते हैं।

पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक में हर साल लगने वाले मनसार मेला की रौनक भी इस बार कोरोना की वजह से फीकी रही। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ पूजा-अर्चना का कार्यक्रम ही रखा गया था। आज श्रद्धालु लक्ष्मण जी के मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ध्वज (निशाण) को लेकर मां सीता मंदिर फलस्वाड़ी गांव तक गए। वहीं मंदिर समिति के सचिव की ओर से बताया गया कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मंदिर समिति से जुड़े लोग ही पूजा में शामिल हुए। यहां तक पूजा का कार्यक्रम भी छोटा रखा गया।

बता दें कि कोट ब्लॉक के सितोंसयुं क्षेत्र में हर साल मनसार मेले का आयोजन किया जाता है। कोरोना के चलते इस बार केवल पूजा अर्चना के साथ मनसार मेला मनाया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से इस इलाके को सीता सर्किट के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। लक्ष्मण मंदिर समिति के सचिव प्रदीप भट्ट ने बताया कि मान्यताओं के आधार पर जब भगवान राम ने सीता को जंगल भेजा गया था तो लक्ष्मण जी ने माता सीता को फलस्वाड़ी गांव में ही छोड़ा था तो उसके बाद माता सीता यहीं धरती में समा गई थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.