पिथौरागढ़ में हिम तेंदुओं का जल्द ही सर्वे किया जाएगा। भारतीय वन जीव संस्थान की टीम हिम तेंदुओं की गणना का काम करेगी।
धारचूला, मुनस्यारी, अस्कोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिम तेंदुए का ये सर्वे साल 2021 में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने ट्रैक भी चिन्हित कर लिया है। हिम तेंदुए की गणना के लिए 5-8 किलोमीटर की रेंज में ट्रैक बनाए हैं। इन्हीं जगहों में हिम तेंदुओं के निशान मिले हैं। इसके अलावा चिह्नित ट्रैकों में हिम तेंदुए के पसंदीदा शिकार भरल और ब्लू शीप की लीद भी मिली है।
फिलहाल वन विभाग की टीम ने आठ स्थानों पर ट्रैक का सर्वे किया, जिसमें हिम तेंदुए के निशान पाए गए। टीम ने मुनस्यारी में तीन, धारचूला में तीन और अस्कोट रेंज में दो सर्वे ट्रैक बनाए हैं। चिन्हों को संकलित कर जीपीस पर लेकर सर्वे किया गया है। वन विभाग की आठ टीमों में शामिल 50 कर्मियों ने 20 किमी से अधिक क्षेत्र में सर्वे किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में टेंट में रहकर 15 दिन में सर्वे के काम को पूरा किया।
आपको बता दें कि फिलहाल 12 देशों अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान में पाए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…
This website uses cookies.