एक तरफ पूरे देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़े डरा रहे हैं। सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज देश में 40 हजार 500 के करीब सामने आए हैं।
दूसरी तरफ लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। वो जाने-अंजाने कोरोना कैरियर बन रहे हैं। अल्मोड़ा में पुलिस-प्रशासन अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त हो गया है। शहर में कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोशलन डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे और बिना मास्क लगाए सड़क पर घूम रहे लोगों की गाड़ियों का पुलिस ने चालाना काटा। पुलिस अब तक ऐसे 300 लोगों का चालान काट चुकी है।
एसएसपी अल्मोड़ा पीएन मीणा ने कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे लोगों के खिलाफ थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं। उन्हीं के निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है। एनटीडी थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बताया कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, लेकिन कुछ लोग आज भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.