उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए युद्ध स्तर पर तैयारी, कोविड वार्ड में बदले जा रहे क्वारंटाइन सेंटर

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

राज्य में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे निपटने के लिए कसरत और तेज कर दी गई है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के तहत राज्य में क्वारंटाइन सेंटरों को कोविड वार्ड में तब्दील करने की शुरुआत की गई है।

अल्मोड़ा जिले में 1000 कोविड बेड बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। अल्मोड़ा मुख्यालय और रानीखेत में 250 बेड बना दिए गए हैं। कई होटलों और अस्पतालों में कोविड बेड के लिए सेंटरों को देखा जा रहा है।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा रहा है, जिसके लिए जनपद में 1000 बेड का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 250 बेड अभी तक बनाए गए हैं। बाकी के लिए कवायद जारी है। अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि राज्य में कोरोना के और मामले बढ़ सकते हैं। यही वजह की स्वास्थ्य अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी करने में जुट गया है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

11 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.