उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही है आबकारी-प्रर्वतन सिपाही पदों पर भर्ती

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आबकारी एवं प्रर्वतन सिपाही पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से प्रवेश पत्र प्राप्त अभ्यर्थियों की 1 जुलाई से भर्ती होगी।

भर्ती को लेकर चंपावत में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार हो बैठक हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी को गोरलचौड़ मैदान में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर अपर जिलाधिकारी ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला क्रीड़ाधिकारी से ये भी कहा कि भर्ती स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ व्यापक स्तर पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए एसपी को सूचित करें। अपर जिलाधिकारी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान हर दिन करीब 500 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शौचालय की व्यवस्था के साथ भर्ती स्थल पर सफाई कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए।

अपर जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा के बारे में अगर कोई आपत्ति होती है तो परीक्षा केंद्र अधीक्षक के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, डीईओ डीएस राजपूत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस और जिला क्रीड़ाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.