DehradunNewsउत्तराखंड

उत्तराखंड: 71वें गणतंत्र दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह, जानें क्या रहा खास

उत्तराखंड में धूमधाम से 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बरेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। सेना, आईटीबी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने राज्यपाल को सलामी दी। समारोह में लोक कलाकारों मनमहोक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर राज्यपाल ने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया और सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास और  मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों, कार्मिकों और पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *