ऋषिकेश: लॉकडाउन में काम छूटने पर शख्स ने कमाई का जो रास्ता चुना उसने इसे जेल पहुंचा दिया

ऋषिकेश में काम छूटने पर एक शख्स ने अपराध का रास्ता चुन लिया और 13 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे देश में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन ने लाखों लोगों को रोजगार छीन लिया। इनमें से कई को तो दोबारा काम मिल गया, लेकिन कई ऐसे हैं जिन्हें आज भी काम नहीं मिल पाया है। उनमें से कई लोगों ने कमाई के लिए अपराध का रास्ता चुना। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश में सामने आया है। यहां राजमिस्त्री का काम कर रहे एक शख्स का लॉकडाउन में काम छूट गया। जिसके बाद करीब एक साल होने के बाद भी उसे काम नहीं मिला तो वो अपराध को रास्ता पर चल पड़ा। भोलाराम ने ऋषिकेश के श्यामपुर में एक 12 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया और फिरौती के तौर पर लड़के के घर वालों से डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की।

घर वालों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भोलाराम को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर लड़के को सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल आरोपी लड़के को बस से लेकर मुरादाबाद जा रहा था। वो मुरादाबाद से ट्रेन के जरिए आगे जाना चाहता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि पुलिस टीम अपहरणकर्ता के पीछे-पीछे ऋषिकेश से रायवाला होते हुए हरिद्वार, नजीमाबाद, नगीना से धामपुर पहुंची। जहां थाना प्रभारी धामपुर अपनी टीम के साथ धामपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उनको घटना का विवरण देकर लोकेशन की जानकारी दी गई और संयुक्त रूप से आने जाने वाले गाड़ियों की चेकिंग की गई। जिस पर लगातार लोकेशन ट्रेस करते हुए नगीना की तरफ से आती हुई एक रोडवेज बस को रोककर चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति, 13 साल बच्चे के साथ मिला। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने एक साल पहले लड़के के पिता का घर बनाया था। इस दौरान वो घरवालों से काफी घुल-मिल गया था। आरोपी को ये भी पता था कि लड़के के पिता के पास काफी पैसे हैं। लिहाजा उसने पैसे के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.