रुद्रप्रयाग: कोरोना काल में धनतेरस पर कैसा रहा बाजार का हाल?

कोरोना काल में इस बार दिवाली पहले से थोड़ा अलग होने वाली है। धनतेरस भी इस बार पहले से थोड़ा अलग रहा।

रुद्रप्रयाग में धनतेरस के मौके पर बाजारों में ठीक ठाक हलचल रही है। कई जगह थोड़ी मंदी दिखी, लेकिन कई जगह पर हर साल की ही तरह लोगों ने जमकर खरीददारी की। जिले में सबसे ज्यादा उत्साह लोगों में गाड़ियां और बर्तन खरीदने में दिखा। धनतेरस पर 200 से ज्यादा छोटी-बड़ी गाड़ियां बिकी, कार और स्कूटी शोरूम में बुकिंग के इतना ज्यादा हो गई कि लोगों को डिलिवरी के लिए भी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

जिले में धनतेरस और दीपावली के लिए 125 कारों की बुकिंग हुई। जिसमें से 75 लोग ही गाड़ियां घर ले जा सके। जबकि बाकी लोगों को गाड़ी की डिलिवरी के लिए शोरूम मालिकों ने थोड़ा इंतजार करने को कहा है। बर्तन इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, फल-फूल समेत दूसरी जरूरी जरूरी चीजों की खरीद उम्मीद से ज्यादा रही। वहीं, सराफा बाजार में दो दिनों में 40 लाख के लगभग कारोबार हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद ये पहली बार है जब बाजार ने थोड़ा रफ्तार पकड़ी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.