उत्तराखंड: SI के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मोबाइल के नशे ने ली जान?

देहरादून के ऋषि विहार में सीआईएसएफ के एसआई के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने का शौकीन था।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। थाना अध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि सुसाइड करने वाले युवक का नाम प्रणय कुमार है। युवक के पिता का नाम अजय कुमार है। युवक के पिता उड़ीसा में सीआईएसएफ के एएसआई पद पर तैनात हैं। युवक ने बीसीए की पढ़ाई की थी। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही रह रहा था।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर में प्रणय की मां उसके कमरे में देने के लिए गई थी। कमरे में मां ने देखा कि प्रणय चुन्नी के फंदे के सहारे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने युवक फंदे से उतारा और कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रणय मोबाइल पर पब्जी गेम खेलता था और देर रात को सोता था और अगले दिन देरी से उठता था। हालांकि कि पब्जी खेलने को लेकर परिजनों और प्रणय के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। 

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.