NewsPauri Garhwalउत्तराखंड

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर! 24 साल की उम्र में मणिपुर में शहीद हुआ पहाड़ का लाल, अक्टूबर में होने वाली थी शादी

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है! उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है। मणिपुर में हर्षपाल सिंह शहीद हो गए हैं।

24 साल के हर्षपाल सिंह 39 असम राइफल्स में तैनात थे। हर्षपाल सिंह पौड़ी के ग्राम भैंसोडा पोस्ट पांड के पोखरा, चौबटाखाल के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे इलके में शोक की लहर दौड़ गई है। महज 24 साल की उम्र में शहाद की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है।

शहादत की खबर सुनने के बाद हर्षपाल सिंह के गांव में मातम पसर गया है। हर्षपाल सिंह की शादी बीते मई महीने में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गई थी। अब उनकी शादी अक्टुबर में होने जा रही थी। हर्षपाल सिंह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी 4 बहने हैं। उनकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। शहादत की खबर जैसे ही आज उनके घर पहुंची, उनके घर पर मातम पस गया। परिवार वाले सदमे में हैं। उनके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *