टिहरी गढ़वाल: शिक्षकों ने सीखे कबाड़ से नए आविष्कार के तरीके

टिहरी गढ़वाल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को विज्ञान की गतिविधि पर पुस्तिका पर निर्माण, विज्ञान रोचक बनाने और कबाड़ से जुगाड़ की जानकारी दी गई।

कबाड़ से जुगाड़ के तरीके के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कैसे लोग घर के कबाड़ से नया आविष्कार तक कर डालते हैं। शिक्षक बच्चों को कुछ क्रिएटिव सिखा सकें। इसको ध्यान में रखते हुए टिहरी गढ़वाल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को विज्ञान की गतिविधि पर पुस्तिका पर निर्माण, विज्ञान रोचक बनाने और कबाड़ से जुगाड़ की जानकारी दी गई। डायट के प्रिसिंपल चेतन प्रसाद नौटियाल ने कार्यशाला का समापन करते हुए कहा कि शिक्षकों को लगातार नया सीखने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि डायट टिहरी को विज्ञान विषय में पूरे राज्य स्तर पर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा 6-10 तक विज्ञान विषय में गतिविधि पुस्तिका विकसित कर आवश्यक सामग्री को सूचीबद्ध की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भदाता 26 से 30 दिसंबर तक अपने ब्लॉक के सभी स्कूलों में जानकारी देंगे। इसके साथ ही 23 दिसंबर तक छात्रों को हेल्थ प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.