पहाड़ियों में टैलेंट की कमी नहीं है। वो जहां जाते हैं वहीं छा जाते हैं। ऐस ही एक शख्स इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है।
टिहरी गढ़वाल के रहने वाले विकास सेमवाल ने इंजीनियरिंग करने जापान गए। वहां जाकर उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग भी की। फिर कुछ दिन एक कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन कंपनी बंद होने पर नौकरी छूट गई। जिसके बाद वो दूसरी कंपनी में नौकरी ढूंढने के बजाए व्यवसायी बन गए। दरअसल नौकरी छूटने के बाद विकास सेमवाल वापस देश आ गए। फिर उन्होंने सोचा कि क्यों ना वहीं जाकर कुछ अलग किया जाए।
उन्होंने वीजा को बिजनेस वीजा में तब्दील करवाया और साल 2013 में खुद ही वहां जाकर बिजनेस शुरू किया। उन्होंने खुद की एजेंसी खोली जिसका नाम जेजीकेपी यानी जय गुरू कैलापीर देवता रखा। उनकी मेहनत का नतीजा है कि उनकी कंपनी के नाम से पांच रेस्टोरेंट चल रहे हैं और इसमें करीब 12 पहाडी युवा रोजगार पा रहे हैं। विकास सेमवाल 2014 में अपना परिवार को भी साथ ले गए है। विकास जब भी गांव आते हैं तो उनके दोस्त, रिश्तेदार उनसे विदेश में बिजनेस की टिप्स लेते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.