उत्तराखंड से फिर चिंता की खबर! एक साल का बच्चा, महिला डॉक्टर समेत 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस बीच राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं।

जो तीन मामले सामने आए हैं। उनमें एक मरीज रामनगर से और दो मरीज दोहरादून के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती एक बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे के पिता जमाती हैं, जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। बच्चे की उम्र एक साल है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मां भी बच्चे के साथ अस्पताल में रहेगी। मां का भी नियमित रूप से टेस्ट किया जाएगा। पिता भी अस्पताल में भर्ती  हैं। बच्चे के तीन भाई-बहन को घर पर क्वारंटाइन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन को लेकर ये है सरकार की नई गाइडलाइन, पढ़िए किसे मिलेगी थोड़ी छूट, किसके लिए नियम होंगे और सख्त?

202 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 202 में से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 199 रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं। बच्चे के अलावा दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस आर्मी हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर का है। जो आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं। तीसरा मरीज रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती है। कोरोना के इन तीन मामलों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 40 हो गई है। इनमें से 9 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उत्तराखंड में अभी तक 2831 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 2420 केस निगेटिव आए हैं। 371 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन को लेकर लागू किए गए ये नये नियम, नोट कर लीजिए, उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर 8 गांव किए गए सील, कोरोना मरीज मिलने से हड़ंकप, बाहर से आने वालों पर लगी पाबंदी

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए ये हैंडवॉश सिस्टम है बहुत कारगर, जानिये इसकी खासियत

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.