उधम सिंह नगर: बाबा गोपाल महाराज को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि, बंगाली समाज के लोगों को दिया ये आश्वासन

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर मेंं सीेएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोपाल महाराज को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय बुधवाक को उधम सिंह नगर के दिनेशपुर पहुंचे। यहां वो हरिचंद गुरुचंद धर्म मंदिर गए। जहां गोपाल महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि बंगाली समाज की जाति प्रमाण पत्र से पूर्व पाकिस्तानी, बांग्लादेशी शब्द हटाकर गोपाल महाराज को उत्तराखंड सरकार सच्ची श्रद्धांजलि देगी।

गोपाल महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि गोपाल बाबा ने सभी समाज को एक साथ जोड़ने का काम किया। उनका हमारे बीच में नहीं रहना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र में जो पूर्व पाकिस्तानी, बांग्लादेशी शब्द लिखा आ रहा है वो बहुत निंदनीय है। इसको जल्द हटाया जाए, यही गोपाल महाराज को उत्तराखंड सरकार की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, ब्रह्मचारी बाबा गोपाल महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास ने अपने गुरु भाईयो एवं क्षेत्र के गरीबों के लिए एक एंबुलेंस दान किया। साथ ही तीन महीने बाद एक और एंबुलेंस दान करने की घोषणा की।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.