फोटो: सोशल मीडिया
केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पूरे देश में किसानों का प्रदर्शन जारी है। उधम सिंह नगर में भी किसानों ने प्रदर्शन किया।
रुद्रपुर में किसानों ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिल को किसानों के खिलाफ बताते हुए सरकार से उसे वापस लेने की मांग की। किसानें ने तीनों कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसानों का आरोप है कि सरकार कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट के लिए रास्ता तैयार कर रही है। धान और गेहूं का मुनाफा आढ़ती और बिचौलिए डकार जा हैं। किसानों को फसल के MSP करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों के चक्का जाम की वजह से काशीपुर और किच्छा की तरफ से आ रही गाड़ियों को बाईपास से भेजा गया।
रुद्रपुर में कांग्रेस ने किसान बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो करोड़ किसानों और कृषि कामगारों के दस्तखत के बाद 19 नवंबर को राष्ट्रपति को ये ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं भगचुरी में धान क्रय केंद्र में एक हफ्ते से खरीद बंद होने से किसानों में काफी है। खरीद की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया। किसानों का आरोप है कि खरीदे गए धान का भुगतान भी नहीं मिलने का आरोप लगाया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.