उधम सिंह नगर: छुट्टी पर आया था फौजी, पत्नी ने मार डाला!

उधम सिंह नगर के खटीमा में फौजी राजेंद्र चंद्र की संदिग्ध हालत में मौत की जांच जारी है।

5 दिनों की जांच के बाद हत्या की जांच जारी है। इस बीच फौजी के परिवार का आरोप है छुट्टी पर घर आए 30 साल के राजेंद्र को पत्नी और सास ने मिलकर मार डाला। परिवार का कहना है कि दोनों ने मिलकर राजेंद्र को जहर दे दिया। बता दें कि 22 फरवरी को राजेंद्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिवार वालों का कहना है कि मरने से पहले राजेंद्र ने अपने पिता को बताया था कि पत्नी मनीषा ने उसे जूस में जहर मिलाकर पिलाया है।

राजेंद्र के परिवार का कहना है कि दरअसल पत्नी परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। वो राजेंद्र से अलग घर बनवाने की मांग कर रही थी, लेकिन वो इसके लिए राजी नहीं था। पिता का कहना है कि पत्नी के दबाव में आकर उनका बेटा उन्हें और पत्नी को लेकर दूसरे मकान में रहने लगा। सास-ससुर और बहू-बेटे का किचन अलग था, लेकिन बहू इससे भी संतुष्ट नहीं हुई। उसने साफ कह दिया कि उसे सास-ससुर के साथ नहीं रहना है। बहू चाहती थी कि वो अपने मायके वालों के पास घर बनाकर रहे। मौत वाले दिन उन्हें राजेंद्र की चीख सुनाई दी। जब वो मौके पर पहुंचे तो राजेंद्र जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। उसे उल्टियां हो रही थीं। इसके बाद वो उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसे बचाया नहीं सका। फिलहाल पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.