देवभूमि में शर्मसार हुई ममता, ऑटो में नवजात बच्ची को छोड़कर भागे माता-पिता, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के ऋषिकेश में देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली इलाके में ऑटो में नवजात बच्ची रोती हुई मिली है।

ऑटो में लावारिस हालत में नवजात बच्ची के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे मायाकुंड की रहने वाली एक महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद महिला अपने घर से बाहर निकली तो देखा घर के सामने एक ऑटो में लावारिस हालत में में नवजात बच्ची पड़ी हुई थी।

महिला ने ऑटो के आसपास नवजात के माता-पिता को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद से नवजात को राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। अस्पताल में महिला डॉक्टर ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की और फिर नवजात को अस्पताल में भर्ती कर लिया।

सीएमएस डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि नवजात बच्ची का वजन 1.8 किलोग्राम है। बच्ची की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर ने कहा कि नवजात को ग्लूकोज दिया जा रहा है। इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर नवजात को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल में करीब 6 लोग पहुंचे गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.