उत्तराखंड के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आसमानी आफत से कब तक नहीं मिलेगी राहत!

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से तबाही मची हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आने कुछ दिनों तक इस मोर्चे पर राहत नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इन सात जिलों में 31 अगस्त बारिस होते रहने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर आसामानी बिजली गिरने की भी आशंका है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चार धाम यात्रा मार्गों के बाधित होने का सिलसिला बना रहा। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर चार घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। भूस्खलन से भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। चमोली में बदरीनाथ हाईवे छिनका, क्षेत्रपाल, कुहेड में भूस्खलन से बंद है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा सुचारू है। गौरीकुंड हाईवे पर यातायात फिलहाल जारी है। राज्य में अब भी बारिश और भूस्खलन से करीब 90 संपर्क बंद हैं। इनमें से 74 मार्ग गढ़वाल मंडल में हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.