उत्तराखंड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

प्यार में इंसान किस कदर अंधा हो जाता है इसकी एक बानगी हरिद्वार में देखने को मिली है। यहां लक्सर इलाके के झींवरहेड़ी गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मार डाला।

दोनों ने मिलकर युवक को धारदार हथियार से काट दिया। घटना 25 जून की रात की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। अब तक की जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पति ने इस प्रेम-प्रसंग का विरोध किया तो युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी।

कैसे हुआ खुलासा?

मृतक के भाई ने पुलिस में हत्या की शिकायत की और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर उसने अमन नाम के युवक को लक्सर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अमन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। आरोपी अमन ने पुलिस को बताया कि उसका प्रदीप की पत्नी ममता के साथ अवैध संबंध था। प्रदीप इसका विरोध कर रहा था। तब ममता के कहने पर उसने प्रदीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्रदीप का कत्ल कर दिया।

कब शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग?

ममता एक स्कूल में खाना पकाती है, जबकि अमन ड्राइवर है और एक स्थानीय फैक्ट्री में ट्रक चलाता था। वो लक्सर में किराये के मकान में रहता था। इस दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई। इसके बाद अमन प्रदीप के घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे ममता और अमन के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। ममता पिछले पांच साल से अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी, लेकिन वो प्रदीप के घर आती-जाती रहती थी। ममता प्रदीप से पूरी तरह छुटकारा पाना चाहती थी। इसी लिए उसने अमन का इस्तेमाल किया। अमन ने बताया कि ममता के उकसाने पर ही उसने 25 जून की रात प्रदीप की हत्या कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.